फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: उन्नत खेती के लिए प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
1001 एनएचआरडीएफ में लहसुन की खेती का प्रशिक्षण देते वैज्ञानिक।
विज्ञापन
करनाल। राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र (एनएचआरडीएफ) सलारू में बुधवार से ‘प्याज व लहसुन की उन्नत उत्पादन तकनीकी और कटाई उपरांत प्रबंधन’ विषय पर प्रशिक्षण शुरू किया गया। इसमें राजस्थान के अजमेर जिले से आए किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो 27 सितंबर तक चलेगा। मुख्य अतिथि भारतीय गेंहू एवं जौ अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डाॅ. अनुज कुमार ने किसानों को कृषि विविधिकरण, प्राकृतिक खेती, गेंहू एवं जौ की विकसित प्रजातियों के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण के तकनीकी सत्र में प्याज व लहसुन की उन्नत प्रजातियों व उत्पादन तकनीकी, प्याज में लगने वाले कीट एवं रोग व खरपतवार नियंत्रण और प्याज भंडारण व कटाई के बाद प्रबंधन विषय तकनीक जानकारी दी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें