फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: टूटी नींद, स्कूलों में राशन की सप्लाई शुरू

विज्ञापन
12 अप्रैल के अंक में प्रका​शित खबर। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले के राजकीय प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में राशन की सप्लाई शुरू हो गई है। कई स्कूलों में चावल भी पहुंच गया हैं, जबकि आटा अभी आना शेष है।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से जिले के ज्यादातर स्कूलों में आटा और चावल राशन की सप्लाई नहीं जा रही थी। इस वजह से शिक्षकों को राशन उधार लेकर मिड डे मील में विद्यार्थियों को खाना खिलाना पड़ रहा था। अब यह सप्लाई दुरुस्त होने लगी है। इसको लेकर अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी। साथ ही ऐसे 33 स्कूलों की सूची भी प्रकाशित की थी। इनमें राशन की सप्लाई प्रभावित हो रही थी।
शिक्षा विभाग व हैफेड ने राशन की सप्लाई शुरू करवा दी है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महासचिव प्रकाश चंद ने बताया कि जिले में कई स्कूलों में राशन की सप्लाई शुरू हो गई है। कई स्कूलों में चावल पहुंच गए हैं, जबकि अभी आटा आना बाकी है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 478 राजकीय प्राथमिक और 286 राजकीय मिडल स्कूल हैं। इन 764 राजकीय और मिडल स्कूल में पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को दोपहर में मिड डे मील के तहत भोजन मिलता है। मिड डे मील में आटा व चावल विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में पहुंचता है। राजकीय प्राथमिक स्कूलों की बात करें तो प्रत्येक विद्यार्थी को रोजाना 100 ग्राम और मिडिल स्कूल में 150 ग्राम के हिसाब से मिड डे मील मिलता है। जिले के प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में करीब 50 हजार से ज्यादा विद्यार्थी मिड डे मील खाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें