फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: छह ट्रांसफार्मरों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। जिले में अलग-अलग जगहों से चोर रात को बिजली के छह ट्रांसफार्मरों का सामान और तेल चोरी करके ले गए। बिजली निगम गढ़ी बीरबल के एसडीओ वेदप्रकाश ने बताया कि गांव इंद्री के गांव राजेपुर से चोर रात को दो ट्रांसफार्मर चोरी करके ले गए। किसान कुडा राम और करता राम के खेत से ट्रांसफार्मर चोरी हुए हैं। दोनों ट्रांसफार्मर से निगम को एक लाख 20 हजार रुपये का नुकसान पहुंचा है। शिकायत पर इंद्री थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले में गांव घीड़ निवासी जोनी ने बताया कि उनके खेत का ट्रांसफार्मर रात को कोई ले गया है। इंद्री थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तीसरे मामले में घीड़ निवासी ईश कुमार ने बताया कि उनके खेत में रखा बिजली का ट्रांसफार्मर चोरी हो गया। कुंजपुरा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। चौथे मामले में गांव घीड निवासी रमन कुमार ने बताया कि उसकी गांव में जमीन है। उसमें टयूबवेल लगा है। रात के समय चोर उनके खेत का ट्रांसफार्मर का सामान ले गए। कुंजपुरा थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। पांचवें मामले में बिजली निगम घरौंडा के एसडीओ सुरेंद्र ने बताया कि कैरवाली गांव निवासी गिरवार के खेत से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी हो गया। इससे निगम को 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मधुबन थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें