फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के छह और संदिग्ध मरीज कल्पना चावला मेडिकल कालेज में दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संदिग्ध छह और मरीज कल्पना चावला मेडिकल कालेज में दाखिल किए गए हैं। सभी को खांसी, बुखार और जुकाम की शिकायत है। इसके साथ ही इनमें से दो लोगों की हिस्ट्री विदेश की है, जबकि दो लोग ऐसे हैं, जो संदिग्धों के संपर्क में रहे हैं। इसके अलावा, एक व्यक्ति पिहोवा का है, जो बुखार होने पर तरावड़ी के सरकारी अस्पताल में दाखिल हुआ था, उसे मेडिकल कालेज में प्राथमिक इलाज के बाद कुरुक्षेत्र के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। सभी के सैंपल लेकर टेस्ट के लिए भेज दिए गए हैं। सभी को अलग अलग आइसोलेटेड कमरे में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि अभी तक जिलेभर में 17 संदिग्ध लोगों को सरकारी अस्पताल और मेडिकल कालेज में दाखिल कराया जा चुका है। सभी के सैंपल निगेटिव आने पर सभी को छुट्टी दी जा चुकी है। सोमवार को मेडिकल कालेज में छह और संदिग्ध मरीजों को चेक करने के बाद दाखिल कराया गया है। इनमें से एक अमेरिका से आया है तो दूसरा जापान से। इसके अलावा, दो ऐसे हैं, जो संदिग्धों के संपर्क में रहे हैं। दो अन्यों को भी बुखार व खांसी की शिकायत है।
60 घरों के बाहर लगाए पोस्टर, 341 की विदेश की हिस्ट्री
सीएमओ डा. अश्वनी कुमार ने बताया कि क्वारंटीन किए गए 60 लोगों के घरों के बाहर पोस्टर लगा दिए गए हैं, जबकि सोमवार को 21 घरों के बाहर पोस्टर चस्पा किए गए थे। मंगलवार को 39 घरों के बाहर नोटिस लगाए। सीएमओ ने बताया कि जिलेभर में 341 लोगों की विदेश की हिस्ट्री है, सभी पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया से आए एडवोकेट ने खुद को किया आईसोलेट
एडवोकेट धर्मबीर संधु ने बताया कि वह पत्नी के साथ आस्ट्रेलिया से आए हैं और दोनों ने स्वयं को आईसोलेट कर लिया है। संधु ने अपने क्लाइंट और रिश्तेदार जानकारों को कहा है कि वे उनसे मिलने ना आएं, बल्कि अपने घरों में ही रहें। संधु ने बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक है और विभाग को भी इसकी जानकारी दे दी है। संधु ने भी जिलेभर के लोगों का आह्वान किया है कि वे घबराएं न, बल्कि खुद का ध्यान रखें।
नवोदय स्कूल में 200 बेड सुरक्षित, प्राइवेट अस्पताल की तलाश
कोरोना वायरस की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी एहतियात बरत रहा है। इसके चलते जहां सैनिक स्कूल के हास्टल को अपने अंडर लिया गया है, वहीं मंगलवार को नवोदय स्कूल के छात्रावास के एक फ्लोर को भी अस्थायी रूप से अधिग्रहीत किया गया है। यहां पर करीब 200 बेड की व्यवस्था है। इसके अलावा, डीजी हेल्थ के आदेश पर एक प्राइवेट अस्पताल को देखा जा रहा है, जिसे पूरी तरह से कोरोना के संभावित मरीजों के लिए तैयार किया जाएगा।
अमर उजाला की अपील, घरों पर रहें, बीमारी को रखें दूर
अमर उजाला अपने पाठकों और जिला वासियों से अपील करता है कि वे सरकार के निर्देशानुसार अपने घरों में रहें। इस बीमारी से बचाव के लिए सबसे जरूरी है कि लोगों के संपर्क में आने से बचना। अगर जरा सी भी लापरवाही बरती गई तो वे आप और आपके परिवार पर भारी पड़ सकती है। इसलिए खुद और अपने परिवार के प्रति संजीदा बनें और इलाज लेने से बढ़िया है अपने घरों में रहकर बच्चों और माता-पिता के साथ समय बिताएं।
सभी छह लोगों के सैंपल लेकर बीपीएल खानपुर मेडिकल कालेज में भेजे गए हैं। इसके साथ ही सभी मरीजों का इलाज चालू कर दिया गया है। डाक्टरों की टीम शिफ्ट के हिसाब से 24 घंटे उनकी निगरानी रख रही है। इसके अलावा, विदेश की हिस्ट्री वाले सभी 341 लोगों पर निगरानी रखी जा रही है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, केवल सावधानी बरतेें और घरों पर रहें। अगर आप इधर उधर घूमेंगे तो संक्रमण फैल सकता है। -डा. अश्वनी आहूजा, सीएमओ, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें