फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस के आठ और मरीज मिले, कोरोना ने ली छह की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना का संक्रमण जहां कम हो रहा है, वहीं ब्लैक फंगस के मामले हर रोज बढ़ रहे हैं। शनिवार को ब्लैक फंगस के 8 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब तक जिले में ब्लैक फंगस के 51 मरीज सामने आ चुके हैं और 11 की मौत हो चुकी है। वहीं ब्लैक फंगस के मरीजों को दवाओं की किल्लत से भी जूझना पड़ रहा है। दूसरी ओर कोरोना के मरीज लगातार कम हो रहे हैं, लेकिन संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। शनिवार को भी छह संक्रमितों की जान चली गई। राहत की बात है कि 271 मरीजों ने कोरोना को मात दी है, जबकि 108 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

कोरोना जांच के लिए शुक्रवार को 1878 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें सबसे ज्यादा केस ग्रामीण क्षेत्र के हैं, जिसमें हलवाना गांव में 5, चौरा गांव में 6, कलवेड़ी में 7, सालवन में 4, तरावड़ी व मुंडोगढ़ी में तीन-तीन केस हैं। इससे अलग अन्य गांव में दो से तीन केस सामने आए हैं। वहीं कोरोना पॉजिटिव केसों में स्टाफ नर्स, 7 विद्यार्थी, पुलिस कर्मी व अध्यापक भी शामिल हैं। डीसी निशांत कुमार ने बताया कि कोरोना के उपचार के लिए जिला में कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त 24 प्राईवेट अस्पतालों व सीएचसी को अधिकृत किया गया है। जिले में 479 आक्सीजन सहित नॉन एसी बेड और 214 भरे हुए हैं तथा 259 बेड खाली हैं जबकि ऑक्सीजन सहित आईसीयू बेड 267 हैं, जिनमें से 166 भरे हुए हैं तथा 101 खाली हैं। फिलहाल जिला का पॉजिटिविटी रेट 8.46 प्रतिशत और रिकवरी रेट 94.66 प्रतिशत तथा मृत्यु दर 1.28 प्रतिशत है।
बता दें जिले में अभी तक 360635 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 322201 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 39005 व्यक्ति पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें से 36924 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी तक 1581 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

घर से बाहर निकलते समय बरतें सावधानी
कोरोना संक्रमण के फैलाव से बचने के लिए हमें और सतर्क रहते हुए सावधानियां बरतने की आवश्यकता है, जिससे काफी हद तक हम इस संक्रमण के फैलाव को रोक सकते हैं। कोरोना काल में जरूरी काम होने पर ही घर से निकलें। घर से बाहर निकलते समय हमें आवश्यक सावधानियां बरतनी है।
डा. योगेश शर्मा, सीएमओ, करनाल।
.....................
45 वर्ष से ऊपर के 136 लोगों को लगा टीका
निसिंग। कोरोना महामारी को हराने के लिए गांवों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन अभियान फिर शुरू कर दिया गया है। इस कड़ी में शनिवार को गांव गोंदर व बस्तली में 45 वर्ष से ऊपर के महिला और पुरुषों का टीकाकरण किया गया। डा. राजेश जौहरी ने बताया कि गांव गोंदर में 36 और बस्तली में 100 लोगों को वैक्सीन दी गई।
विज्ञापन

................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें