फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता एक्सप्रेस में चोरी के मामले में एसआईटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
अटारी से दिल्ली जा रही समझौता एक्सप्रेस में करनाल रेलवे स्टेशन के पास चोरी के मामले में जीआरपी ने एसआईटी का गठन किया है।
विज्ञापन


पुलिस कई तरह की थ्योरी पर इस केस में जांच कर रही है, लेकिन अभी तक उसके हाथ खाली है। बताया जा रहा है कि चोरों ने बड़े ही शातिराना तरीके वारदात को अंजाम दिया और महज दस मिनट के अंतराल में तीन पाकिस्तानी व एक हिंदुस्तानी महिला के हैंड बैग चोरी करके ले गए।

रेलवे पुलिस करनाल को इस वारदाता की जानकारी तब हुई, जब दिल्ली में तीन जून को दर्ज हुए केस को जीआरपी करनाल को भेजा गया।

अब करनाल मेें भी इस लूट में केस दर्ज किया गया है। वारदात की जांच के लिए जीआरपी ने एक एसआईटी का गठन किया गया है।

एसआईटी में जीआरपी एसएचओ करनाल ओमपाल, एसएचओ पानीपत रणधीर सिंह, एसएचओ जीआरपी सीआईए अंबाला सुखविंद्र सिंह, महिला इंस्पेक्टर अंबाला राममूर्ति शामिल हैं। एसआईटी का सुपरविजन जीआरपी डीएसपी अंबाला पंखुड़ी कुमार कर रही हैं।
विज्ञापन


जीआरपी करनाल के मुताबिक तीन जून को समझौता एक्सप्रेस अटारी से चलकर दिल्ली की ओर जा रही थी। करनाल रेलवे स्टेशन से पहले ही सिग्नल नहीं मिलने के कारण ट्रेन को रोकना पड़ा।

ट्रेन करीब दस मिनट तक यहां रूकी। माना जा रहा है कि चोरों ने खुद ही सिग्नल फेल किए थे ताकि वे वारदात को अंजाम दे सकें। इस दस मिनट में ही  बदमाशों ने ट्रेन में चोरी की।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार बदमाश मुरादाबाद निवासी इमरान, कराची निवासी मेहर सुल्ताना, अफसाना बेगम और फराह के बैग चोरी करके ले गए। चोर तीन हजार रुपये, पासपोर्ट और व अन्य सामान चोरी करके ले गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें