फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बंगाली कॉलोनी में सिंदूर खेला, प्रतिमा को किया विसर्जित

Fri, 03 Oct 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
बंगाली कॉलोनी में सिंदूर खेला, प्रतिमा को किया विसर्जित
विज्ञापन
करनाल। बंगाली कॉलोनी में पिछले पांच दिनों से चल रही मां दुर्गा की पूजा के विश्राम अवसर पर पंडित सूरजकांत ने सुबह महिला श्रद्धालुओं से मां दुर्गा की पान के पत्तों, मिठाई, आरती और मां को सिंदूर लगाकर पूजा करवाई गई। महिलाओं ने एक-दूसरे की मांग में सिंदूर लगाकर सिंदूर खेला। कुंवारी युवतियों के मुंह और गाल पर सिंदूर लगाया गया। मां की प्रतिमा को लेकर पश्चिमी यमुना नहर पहुंचे। मां दुर्गा की आरती कर उनका विसर्जन किया गया। मां की शोभायात्रा सेक्टर-14, पुरानी सब्जी मंडी, भगवान वाल्मीकि चौक, नवाल्टी रोड, सदर बाजार, हांसी चाैक, कैथल रोड से होते हुए पश्चिमी यमुना नहर पर पहुंची। शोभायात्रा के दौरान महिलाओं और युवतियों ने धुनुची डांस भी किया। सुनीता, रिंकी विश्वास, मंजु पुनिया, सुमित विश्वास, सुभाष मंडल, रजनीत दास आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें