फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: टग ऑफ वॉर रस्साकशी प्रतियोगिता में सिंधु सेवा हाउस विजेता

Wed, 12 Nov 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


असंध। कैथल रोड़ स्थित विवेकानंद विद्या निकेतन में आयोजित 14वें इंटर हाउस एथलेटिक मीट सत्र 2025-26 का दूसरा दिन उत्साह, जोश और प्रतिस्पर्धात्मक भावना से भरपूर रहा। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। टग ऑफ वॉर रस्साकशी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें सिंधु सेवा हाउस विजेता घोषित किया गया। सभी विजेता विद्यार्थियों को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियोंं ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ शानदार प्रदर्शन किया। मैदान में विद्यार्थियों की प्रतिभा और संघर्ष की झलक देखते ही बनती थी। इस दौरान लॉन्ग जंप, शॉट पुट, 1500 मीटर, 1000 मीटर, 400 मीटर, 200 मीटर दाैड़ आयोजित की गई। डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो और 800 मीटर दौड़ भी हुई। संचालन प्रधानाचार्य रूप कृष्ण भट्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन, सहयोग और आत्मविश्वास भी जगाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थी जिस उत्साह से मैदान में उतरे हैं, वही उनके भविष्य की पहचान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें