फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सिमरन युवाओं के लिए बनीं प्रेरणास्रोत

Sat, 25 Jan 2025 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सुखदेव चौहान
विज्ञापन

करनाल। एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में कमालपुरा गांव की सिमरन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी हैं। वह 1500 मीटर दौड़ व क्रॉस कंट्री स्पर्धा की खिलाड़ी हैं। पीटी ऊषा की तरह बेहतरीन धावक का सपना देखने वाली सिमरन ने पांच वर्ष पहले खेलों में कॅरिअर की शुरुआत की।
उन्होंने हाल ही में जनवरी माह में मेरठ में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री में भाग लिया। उनके मुख्य कोच ऋषि ने बताया कि जब वह कर्ण स्टेडियम आई थी तो उसका दौड़ने का हुनर और खिलाड़ियों से अलग था। उनकी इसी प्रतिभा को तराश कर उन्हें बेहतर एथलीट बनाने के लिए लगातार अभ्यास व दौड़ कि बारीकियां बताई गईं। आज सिमरन अकिसी के परिचय की मोहताज नहीं हैं। वह पिता संजय की प्रेरणा से खेलों में आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह बीएससी स्पोर्ट्स की पढ़ाई कर रही हैं। 1500 मीटर में बेहतर समय चार मिनट 47 सेकेंड है। वहीं क्रॉस कंट्री कनिष्ठ वर्ग छह किमी में 20 मिनट 40 सेकेंड तथा वरिष्ठ वर्ग की 10 किमी क्रॉस कंट्री में 34 मिनट 30 सेकेंड का उनका रिकॉर्ड है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें