फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एथलेटिक्स में सिमरन युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा

Fri, 26 Dec 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
खिलाड़ी सिमरन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। एथलेटिक्स में कलामपुरा गांव की सिमरन युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है। वह 1500 मीटर दौड़ व पांच हजार मीटर क्रॉस कंट्री स्पर्धा की खिलाड़ी हैं। वह पीटी ऊषा को आदर्श मानती हैं। सिमरन ने छह वर्ष पहले खेलों में कॅरिअर की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि उनको दौड़ अच्छा लगा है, इसलिए उन्होंने बेहतर एथलीट बनने के लिए लगातार दौड़ की बारीकियों पर काम किया और निरंतर अभ्यास किया।
विज्ञापन

आज सिमरन ने अपनी उपलब्धियों के दम पर पहचान बनाई है। सिमरन ने बताया कि वह अपने पिता संजय की प्रेरणा से खेलों में आईं, उनकी मां भी उन्हें हौसला देती हैं। इस समय वह बीएससी स्पोर्ट्स की पढ़ाई कर रही हैं। 1500 मीटर में उनका बेहतर समय चार मिनट 47 सेकंड है। वहीं क्रॉस कंट्री कनिष्ठ वर्ग छह किलोमीटर में 20 मिनट 40 सेकेंड तथा वरिष्ठ वर्ग की 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री में 34 मिनट 30 सेकेंड का उनका रिकॉर्ड है।
विज्ञापन


सिमरन की उपलब्धियां-
- 2025 में वरिष्ठ वर्ग में 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री में भाग लिया।
- 2024 में अंडर 20 जूनियर क्रॉस कंट्री में 10 किलोमीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

- 2023 में बिहार बोधगया में आयोजित राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री स्पर्धा में रजत पदक जीता।

- 2022 राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक, नॉर्थ जोन की 1500 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें