फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सिंबा की शरारतों से घर में रहती है रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरा पेट (सिंबा) मेरा दोस्त
विज्ञापन

मेरे कुत्ते का नाम सिंबा है। इसे मैं नोनी कहकर भी बुलाती हूं। हम इसकी परिवार के सदस्य की तरह देखभाल करते हैं। सिंबा को कभी भी बांध कर नहीं रखते। यह बहुत शरारती डॉग ब्रीड है। जब से इसे हमने पाला है, यह हमारे परिवार का खास अंग बन गया है। सिटजू ब्रीड का यह डॉग बहुत फ्रेंडली है। इसकी शरारतों से घर में रौनक रहती है। यह किसी को काटता नहीं है। अगर कोई अनजान व्यक्ति घर में आता है तो यह उसे देखकर भौंकता है और उसे डराने का प्रयास करता है। सिंबा बहुत वफादार है। जितना प्यार घर के सदस्य इसे करते हैं उतना ही प्यार ये बदले में हमें भी करता है।

मैं इसे अपने हाथ से खाना खिलाती हूं। इसे खाने में हड्डी के आकार के बिस्कुट बहुत ज्यादा पसंद हूं। जब भी हम बाहर जाते हैं तो इसे साथ ले जाते हैं क्योंकि यह हमारे बिना नहीं रह सकता है। न ही हम इसके बिना रह सकते हैं। इसे सैर करना बहुत पसंद है। सिंबा को एसी के बिना नींद नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन





सिटजू नस्ल के कुत्ते बहुत खुशमिजाज और चंचल होते हैं। इसके अलावा ये बहुत जल्द लोगों से घुल-मिल जाते हैं। इन्हें प्रशिक्षण देना आसान होता है क्योंकि ये बुद्धिमान होते हैं। इस नस्ल के कुत्ते शांत और धैर्यवान होते हैं। ऐसे कुत्तों का जीवन काल 12 से 16 वर्ष तक होता है। ये लोगों की भावनाओं को समझते हैं।
प्रस्तुति : इतिशा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें