फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: समाधान शिविर में सन्नाटा, ज्यादातर जगह नहीं पहुंचीं शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर आयोजित समाधान शिविरों में अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित शिविर में जहां जिला मुख्यालय और इंद्री उपमंडल में एक भी शिकायत नहीं आई वहीं अन्य स्थानों पर भी बेहद कम शिकायतें दर्ज की गईं।
विज्ञापन


नीलोखेड़ी और असंध उपमंडल में केवल दो-दो शिकायतें ही सामने आईं जबकि घरौंडा में एक शिकायत दर्ज की गई। इनमें से कुछ शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया, लेकिन कई मामले लंबित रहे। नीलोखेड़ी में नर सिंह और संतोष की समस्याओं का समाधान किया गया। घरौंडा में संदीप कुमार की बिजली से संबंधित शिकायत और असंध में अमन व गुरनाम कौर की पीपीपी से जुड़ी शिकायतें अभी तक निस्तारण की प्रतीक्षा में हैं।
विज्ञापन


समाधान शिविर की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम प्रदीप कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें