फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सिख संगतों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाए कदम

Wed, 03 Sep 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। पंजाब में बाढ़ से हुई तबाही के शिकार लोगों की मदद के लिए इंटरनेशनल सिख फोरम और एक ओंकार मीडिया की ओर से ग्लोबल सिख चैरिटी व अन्य संस्थाओं के साथ डेरा कार सेवा में जरूरी वस्तुएं इकट्ठा करने का केंद्र शुरू किया गया है।
बाबा सूखा सिंह ने कहा कि केंद्र पर सामान पहुंचाया जा सकता है। इंटरनेशनल सिख फोरम के महासचिव व एक ओंकार मीडिया के निदेशक प्रीतपाल सिंह पन्नू ने कहा कि अभी तक जहां हरियाणा सरकार ने पांच करोड़ की सहयोग राशि की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खाने के समान के स्थान पर चावल, दालें, पीने का पैक पानी, तिरपाल, ओडोमॉस, गद्दे, चादर आदि, मच्छरदानी, ब्लीचिंग पाउडर, सेनेटरी पैड, ओआरएस पैकेट बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, इन्फेक्शन, दस्त आदि की दवाइया दी जा सकती हैं। इस अवसर पर संस्था ग्लोबल सिख्स चैरिटी के करनाल से सदस्य हरमन सिंह व उनकी टीम के साथी मौजूद रही। विर्क अस्पताल से आए समाजसेवी प्रवेश गाबा ने भी सहयोग दिया। डेरा कार सेवा से गुरसेवक सिंह, इंटरनेशनल सिख फोरम के जिला प्रधान पंजाब सिंह निसिंग, रामगढ़िया बिरादरी के पूर्व प्रधान गुरमीत सिंह कलेर, निफा से मनिंदर सिंह बब्बू , शमशेर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें