करनाल। दुष्कर्म के आरोपी एसआई की जमानत याचिका पर सेशन अदालत में शनिवार को सुनवाई की गई। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सोमवार के लिए फैसला सुरक्षित रखा है। पीड़िता का आरोप है कि जो दस्तावेज उन्होंने मामले के लिए गठित एसआईटी को सौंपे थे, वह आरोपित के पास मिले। अब आरोपित उन दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर रहा है। आरोप है कि पुलिस, आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है।
सदर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला पुलिसकर्मी से एसआई सुमित पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। शादी से इंकार करने पर महिला पुलिसकर्मी से दूसरे युवक से शादी कर ली। इसके बाद भी आरोपी रिलेशन के दौरान बनाई गई आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। इससे परेशान महिला पुलिसकर्मी ने आरोपित के खिलाफ सदर थाने में शिकायत देकर केस दर्ज कराया। संवाद