फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: श्याम प्रेमियों ने निकाली निशान यात्रा

Mon, 30 Mar 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
गांव गुल्लरपुर से श्री कृष्ण गौशाला गोंदर तक निशान यात्रा में भाग लेते श्रद्धालु व गौशाला संचाल
विज्ञापन
निसिंग। कामदा एकदशी पर श्याम प्रेमियों ने गांव गुल्लरपुर से लेकर श्री कृष्ण गोशाला गोंदर तक धूम धाम से भव्य निशान यात्रा निकाली। इसका शुभारंभ ढोल नगाड़ों व शंखध्वनि के साथ किया गया। बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार कर आकर्षक झांकी निकाली गई। गोशाला संचालक गोपाल गो स्वामी ने विधि विधान से पूजा अर्चना करवा यात्रा शुरू करवाई। निशान यात्रा गुल्लरपुर गांव से निकली और श्रद्धालुओं ने गोशाला पहुंच परिक्रमा कर गोमाता की पूजा अर्चना की। सेवा समिति के प्रधान अमित बंसल, गोशाला में भंडारा लगाया गया। खाटू बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालु बस में रवाना हुए। सुरेश गुल्लरपुर, महिंद्र, अजय शर्मा, महिंद्र चौहान गोंदर, पाला राम व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें