फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: श्याम प्रेमी खाटू धाम के लिए पैदल रवाना

Thu, 01 Jan 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
इंद्री से चलकर करनाल पहुंची पैदल यात्रा का स्वागत करते श्री श्याम सलोना कीर्तन मंडल के सदस्य। स
विज्ञापन
करनाल। नए साल के अवसर पर श्री श्याम बाबा के दर्शन के लिए श्याम प्रेमी बुधवार सुबह खाटू धाम राजस्थान के लिए इंद्री से पैदल रवाना हुए। दोपहर को करनाल के अग्रसेन भवन सेक्टर-8 में श्री श्याम सलोना कीर्तन मंडल ने श्याम प्रेमियों का स्वागत किया। श्याम प्रेमी शोभित गुप्ता, मिलेश पाठक, नितेश लाडला, संतोष वर्मा और आशीष बाला हाथों में बाबा का निशान लेकर चल रहे हैं। पंकिल गोयल, मोहन लोधी ने बताया कि श्याम प्रेमी 10 जनवरी को खाटू धाम सीकर पहुंचकर श्याम बाबा के दर्शन करेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें