फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: श्याम बाबा के मंदिर को फूलों से सजाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में फाल्गुन महोत्सव के दौरान आमलकी एकादशी उत्साह के साथ मनाई गई। एकादशी के मौके पर बाबा श्याम के मंदिर को फूलों से सजाया गया। मंदिर में सुबह से रात तक बाबा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु आते रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर पंडित दीपक पांडे ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर आमलकी एकादशी का व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है, साथ ही व्रत कथा सुनने का भी। यह एकादशी भगवान शिव की पूजा-अर्चना का अवसर भी प्रदान करती है। इसे रंगभरी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस अवसर पर मुख्य सेवक देसराज गुप्ता ने बताया कि श्री खाटू श्याम मंदिर में हर एकादशी पर भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है। करनाल सहित दूर-दूर लोग दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचते है। इस अवसर पर मंदिर के एमके गुप्ता, अनिल गर्ग, राम करण, अशोक सिंघला, पवन गुप्ता, राजेश सिंघला ओर हरीश के साथ अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें