करनाल। गुरु नानक खालसा कॉलेज के एमएससी भूगोल चौथे सेमेस्टर के सात विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान हासिल किया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चूहड़ सिंह ने कहा कि शुभम ने 76.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में पहला, ज्योति ने 74.6 प्रतिशत से दूसरा, सचिन ने 74.2 प्रतिशत से तीसरा, आकांक्षा ने 73 प्रतिशत से चौथा स्थान प्राप्त किया। जसमीन ने 71.6 प्रतिशत से पांचवां, तान्या ने 69 प्रतिशत से आठवां और प्रज्ञा ने 68 प्रतिशत से नौंवा स्थान प्राप्त किया है। मेरिट में आए सभी विद्यार्थियों को कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान कंवरजीत सिंह प्रिंस ने सम्मानित किया। ब्यूरो