कुरुक्षेत्र। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्री गो गीता गायत्री सत्संग सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ शांति एन्क्लेव में मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। भागवत प्रवक्ता कथावाचक अनिल शास्त्री ने कहा कि सनातन धर्म में भागवत कथा का विशेष महत्व होता है। यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं यही बल्कि आध्यात्मिक जागरण और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का सार भी है। किसी भी भागवत कथा के शुभारंभ से पहले कलश यात्रा निकालने की परंपरा होती है, जो पूरे आयोजन को शुभता प्रदान करती है। आचार्य रंगनाथ शास्त्री ने पूजन संपन्न करवाया। संवाद