नरसी विलेज पार्ट टू में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में प्रवचन करते आशीष सागर स्नेह बंधु और उ
करनाल। नरसी विलेज पार्ट टू में चल रही श्री शिव महापुराण कथा को भंडारे के साथ विश्राम दिया गया। कथा में प्रवचन करते हुए आशीष साग स्नेह बंधु ने कहा कि शिव महापुराण हिंदू धर्म के 18 पुराणों में से एक प्रमुख ग्रंथ है, जो भगवान शिव की महिमा, लीलाओं, ज्योतिर्लिंगों और उपासना का वर्णन करता है। यह ग्रंथ 24,000 श्लोकों और 7 संहिताओं में बंटा है। इसका नियमित पाठ या श्रवण करने से अकाल मृत्यु का भय टल जाता है और पापों से मुक्ति मिलती है। मानसिक शांति के साथ शिवलोक की प्राप्ति होती है। आशीष सागर ने माता पिता से अनुरोध किया कि आज युवा विदेश की ओर रुख कर रहा है, ये संस्कृति के लिए खतरा है। संवाद