फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी कहासुनी में गोली चलाई

Sat, 08 Feb 2014 12:10 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद के गांव यारा में आपसी कहासुनी में एक युवक ने एक व्यक्ति की ओर देसी कट्टे से गोली चला दी। गोली मोटरसाइकिल के इंडिकेटर पर लगी, जिसके चलते कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता यारा निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि वह अपने चार वर्षीय पौते यशदीप को स्कूल वैन से लेने के लिए गांव की सड़क पर खड़ा था।
विज्ञापन


तभी परमजीत अपने घर से बाहर निकला और गाली गलौज करने लगा। इस दौरान उसने जान से मारने के लिए उसकी ओर देसी कट्टा तान दिया और गोली चला दी।

गोली मोटरसाइकिल के इंडिकेटर पर जा लगी, जिसके चलते वह और उसका पोता बाल-बाल बच गए। पुलिस ने परमजीत को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें