संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नीलोखेड़ी में एक युवक ने प्रेमिका के घर पर जाकर गोली चला दी और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नीलोखेड़ी चौकी पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह करीब सात साल से सोनीपत के खरखौदा निवासी राजेंद्र सोलंकी के साथ लिव इन में रह रही थी। किसी बात को लेकर अक्सर उनके बीच झगड़ा होता था। एक महीना पहले उसने मेरा आई फोन तोड़ दिया था। जिस कारण उनका मिलना कम हो गया। अब वह उसके साथ नहीं रहती।
13 जून को राजेंद्र उसके घर पर आया। घर पर उसकी भाभी भी थी तो उन्होंने उसे कमरे में बैठाया। इसी दौरान उसने एक पिस्तौल उनके सामने रख दी। इसके बाद उसने वहां पर शराब पी तो वह कमरे से बाहर आ गई। जब वह दोबारा कमरे में गई तो राजेंद्र ने गोली चला दी। जो कि दरवाजे में लगी। इसके बाद वह मौके से भाग गया।