फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: किराया जमा नहीं करवाने वाले 18 किराएदारों की दुकानें होंगी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। नगर निगम ने अपनी दुकानों का किराया न भरने वाले किराएदारों की दुकानों को सील करने की तैयारी तेज कर दी है। इसके तहत टीम ने 18 बकायादार किराएदारों की सूची तैयार कर ली है। इन दुकानों पर 24 लाख 31 हजार 402 रुपये का बकाया है।

निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि इन किराएदारों को अंतिम नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा करवाने के लिए कहा गया था लेकिन नोटिस का पालन नहीं किया गया। अब नगर निगम का प्रवर्तन दल इन दुकानों को सील कर कब्जे में लेगा। इन किराएदारों के विरुद्ध हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद दुकान के किराए की वसूली संबंधित किराएदार से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 लाख की बकाया राशि जमा


उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष में नगर निगम के कोष में 70 लाख रुपये से अधिक की राशि बकाये के रूप में जमा हुई है। उन्होंने सभी किराएदारों से अपील की है कि वे अपना किराया समय पर नगर निगम के खजाने में जमा करवाएं। उन्होंने सभी डिफॉल्टर किराएदारों को चेतावनी हुए कहा है कि वे किराया जल्द नगर निगम कार्यालय में जमा करवा दें और दुकान को सील होने से बचा लें। अन्यथा नगर निगम दुकान को सील कर उसे कब्जे में ले लेगा।


इन दुकानदारों पर है बकाया किराया

दुकान नंबर व मार्केट का नाम किराएदार का नाम बकाया राशि

दुकान- 8, राम नगर मनोज कुमार 315075 रुपये

दुकान-3, मेरठ रोड बालकिशन 135160 रुपये

दुकान-7, मेरठ रोड अमित 133567 रुपये

दुकान-8, मेरठ रोड राजीव पासी 124995 रुपये

दुकान-5, प्रेम नगर राकेश कुमार 47324 रुपये

दुकान-9, बांसो गेट भारत भूषण 52271 रुपये

दुकान-12, बांसो गेट आनंद स्वरूप 62022 रुपये

दुकान-4, नेहरू पैलेस सुरजीत 59240 रुपये

दुकान-20, नेहरू पैलेस सीमा 30492 रुपये

दुकान-1, डॉ. ज्ञान भूषण मार्केट प्रवीन सिंह 130743 रुपये

दुकान-15, कर्ण पार्क मार्केट सुरिन्द्र 52199 रुपये

दुकान- 35, कर्ण पार्क मार्केट गुलजार सिंह 46634 रुपये

कलंदरी गेट मार्केट ओम प्रकाश 114988 रुपये

दुकान-1, जुंडला गेट मार्केट सुमन खुराना 30126 रुपये

दुकान-, 7, कर्ण ताल मार्केट अशिमा 679500 रुपये

दुकान-5, गांव कम्बोपुरा कृष्ण 339413 रुपये

दुकान-13, गांव कम्बोपुरा राम कुमार 37693 रुपये

दुकान-1, विटा बूथ कर्ण पार्क ममता भारद्वाज 39960 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें