फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: काछवा में बनेगी शूटिंग रेंज अधिकारियों ने देखी जमीन

विज्ञापन
गांव काछवा का दौरा कर प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करते डीसी डा. आनंद कुमार शर्मा। सूचना विभाग
विज्ञापन
करनाल। जिले के उभरते निशानेबाजों को अब अभ्यास के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत गांव काछवा में प्रस्तावित शूटिंग रेंज को लेकर प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। यहां शूटिंग रेंज बनने से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को निशानेबाजी का प्रशिक्षण लेने और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

इसी सिलसिले में डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने गांव काछवा पहुंचकर प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने जमीन की उपलब्धता, बुनियादी ढांचे और आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण से संबंधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बिना देरी तैयार कर मुख्यालय भेजी जाए, ताकि तकनीकी और प्रशासनिक मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ सके।

डीसी ने कहा कि शूटिंग रेंज बनने से क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर मंच मिलेगा। इससे युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा और वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जिले और प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे। निरीक्षण के दौरान एडीसी डॉ. राहुल रईया, बीडीपीओ मोनिका और जिला खेल अधिकारी सत्यवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें