संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। मीनाक्षी अस्पताल में आठ जुलाई को हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए आरोपी कौशल चौधरी को तीन दिन की रिमांड के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से फिर दिल्ली के तिहाड़ जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ के दौरान कबूल किया है कि मीनाक्षी अस्पताल पर गोलियां चलाने वाले शॉर्प शूटरों मोहित उर्फ मोहिता निवासी सुखवाबाद थाना जिला फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी पुरानी आबादी वार्ड नंबर 16 गांधी बस्ती गंगानगर (राजस्थान) व सुमित उर्फ रामेश उर्फ सानू निवासी फर्रुखाबाद हाल निवासी रामपुर थाना हाथरस जिला उत्तर प्रदेश उसकी गैंग के ही शूटर हैं। इसके अलावा अमेरिका में बैठा दिलेर कोटिया भी उसके गैंग का सदस्य है। असंध पुलिस गैंगस्टर कौशल चौधरी को शनिवार को तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी।
- मीनाक्षी अस्पताल में गोलीबारी के मामले में पुलिस कौशल चौधरी को तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। शनिवार को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया था। रिमांड के दौरान खुलासा हुआ कि दोनों शार्प शूटर और दिलेर कोटिया कौशल चौधरी गैंग के ही सदस्य हैं। पुलिस ने रिमांड अवधि पूरा होने के बाद कौशल चौधरी को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर तिहाड़ जेल भेज दिया है।
- बलजीत सिंह, थाना प्रभारी असंध