तरावड़ी। ब्रह्मलीन संत शिरोमणि बाबा बंसी वाले की असीम कृपा से श्री भागवत सेवा समिति की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।बुधवार को कथा से पूर्व शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें सिर पर कलश रखकर महिलाएं शामिल हुईं। श्री भागवत सेवा समिति के सदस्य सुनील जिंदल, नीरज सिंगला व प्रदीप बंसल ने बताया कि 8 से 15 अप्रैल तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शिव शक्ति सत्संग भवन, नगर खेड़ा के पास प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। आचार्य कृष्ण महाराज ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा जीवन जीने की कला सिखाने वाला दिव्य मार्ग है। संवाद