फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शिव की पालकी का जगह-जगह पर हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बुधवार को श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा पुराना सर्राफा बाजार की ओर से प्रीतम नगर व न्यू प्रीतम नगर में प्रभातफेरी निकाली गई। लोगों ने फूलों की वर्षा कर भगवान शिव शंकर की पालकी का स्वागत किया। प्रभातफेरी के दौरान भोलेनाथ के जोरदार जयकारे लगाए गए और आरती उतार कर मनोकामनाएं मांगी गई। श्रद्धालु ढोल की थाप पर भोलेनाथ की मस्ती में नाचते भी दिखाई दिए।
विज्ञापन

सभा के प्रधान रमेश जिंदल ने बताया कि 17 जनवरी को प्रभातफेरी खत्रियान मोहल्ला, लाल कुआं, मलका मोहल्ला, वाल्मीकि मोहल्ला, लाडो बगड़ी व राम गली में निकाली जाएगी। महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी को शहर में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रभातफेरी प्रतिदिन अलग-अलग क्षेत्रों में निकाली जाएगी। 12 से 24 फरवरी तक सांग का आयोजन होगा। सांगी बसेशर सिंह व सांगी मोहम्मद मीर प्रस्तुति देंगे।
24 फरवरी को रागिनी कंपटीशन में पेप्सी शर्मा अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगे। 19 से 25 फरवरी तक शिव पुराण कथा का आयोजन सत्यनारायण मंदिर हनुमान गली में किया जाएगा। आचार्य मिथलेश नंदन कथा सुनाएंगे। इस अवसर पर संजय गोयल, अमरजीत मित्तल, ओमप्रकाश, सुशील, सोनू, हुकमा, जयभगवान, बी.बी. गुप्ता, अशोक, प्रवीण, रत्न गुप्ता, श्याम, सुनील, मधु, पूनम, रोशनी, आयशा, उषा व निशा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें