म्हारे छोरे की प्रतिभा को देखकर इंग्लैंड के एक क्रिकेट क्लब ने शिवम का
चयन किया है। मॉडल टाउन स्थित सैनी कॉलोनी वासी शिवम चौहान अंडर-19 आयु
वर्ग में जल्द इंग्लैंड में अपनी धाक जमाएंगे। वह तीन महीने तक वहां पर
क्रिकेट खेलेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे।
शिवम ने सभी तैयारियां पूरी कर
ली हैं और जून महीने में ही वह इंग्लैंड जाएंगे। शिवम की इस उपलब्धि पर
उनकी माता रेखा रानी, पिता ऋषिपाल शास्त्री ने खुशी जताई है। इसी महीने
शिवम इंग्लैंड के लिए रवाना होगा। दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित सलावान
सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं में पढ़ने वाले शिवम ने स्कूल की तरफ से
खेलते हुए कई टूर्नामेंट जीताकर स्कूल को चैंपियन बनाया।
शिवम के पिता
ऋषिपाल शास्त्री ने बताया कि उनके बेटे की प्रतिभा को देखते हुए इंग्लैंड
के हैरो सेंट मैरी क्लब ने उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए आमंत्रित किया है।
इस क्लब में खेलने के लिए शिवम पूरे भारत से अकेले ही जाएंगे। परिजन भी
दिनरात उनके कागजों को पूरा करने में जुट गए हैं। शिवम ने हरियाणा क्रिकेट
अकादमी की तरफ से भी कई मैच खेले हैं। जोनल नार्थ जोन में आयोजित कैंप में
खेलने का उन्हें मौका मिला था।
छह साल की उम्र में खेलना शुरू किया क्रिकेट
शिवम
ने महज छह साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। ओपीएस विद्या मंदिर
में पढ़ने वाले इस छात्र ने मेहनत की और कई ट्राफी जीतकर स्कूल का नाम
रोशन किया। इसके बाद साढ़े 11 साल की उम्र में ही गुड़गांव में हुई अंडर-17
आयु वर्ग की इंटर डिस्ट्रिक प्रतियोगिता में 242 रन बनाकर सभी का ध्यान
अपनी ओर खींच लिया। प्रतियोगिता के मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचीं
तत्कालीन मंत्री किरण चौधरी ने शिवम की खूब सराहना की। शिवम ने बताया कि
हरियाणा क्रिकेट अकादमी की तरफ से खेलते हुए बढ़िया प्रदर्शन करने पर
अकादमी के तत्कालीन जनरल सेक्रेटरी व वर्तमान बीसीआई के कोषाध्यक्ष
अनिरुद्ध चौधरी उन्हें क्रिकेट कैंप के लिए आमंत्रित किया था।
शिवम की उपलब्धियों का ब्योरा
वर्ष
2012-13 में ऑल इंडिया कोका कोला कप में खेलने के लिए इंग्लैंड जाने का
मौका मिला। इस कैंप में पूरे देश से मात्र तीन खिलाड़ियों को चुना गया था।
- दिल्ली डेयर डेविल्स की तरफ से आयोजित मैच में शिवम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
-
साढ़े 11 साल की उम्र में ही गुड़गांव में हुई अंडर-17 आयु वर्ग की इंटर
डिस्ट्रिक प्रतियोगिता में 242 रन बना कर सबको हैरत में डाल दिया।
-
हरियाणा क्रिकेट अकादमी की तरफ से लगाए गए कैैंप में तत्कालीन जनरल
सेक्रेटरी व वर्तमान बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने अंडर-15 कैंप
के लिए किया था आमंत्रित।
- साढ़े 13 साल की उम्र में हरियाणा की तरफ से अंडर-16 की टीम में मैच खेला। टीम की तरफ से 192 रन बनाए।
- लाहली में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार शतक जड़कर सभी को अपना मुरीद कर लिया।
-
उच्च विहार ट्राफी में अंडर-17 क्रिकेट टीम में हरियाणा की तरफ से खेलते
हुए छह मैचों में 448 रन बनाए। इस ट्राफी में शिवम को हरियाणा की तरफ से
दूसरे स्थान पर चुना गया।
- मई 2015 में जोनल क्रिकेट अकादमी की तरफ से कैंप लगाया।