फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: श्रीराम मंदिर में की शिव स्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। श्रीराम मंदिर सेक्टर आठ में रविवार की सुबह हवन के बाद पंडित अनिल द्विवेदी, पंडित हरीश आचार्य ने कार्तिक कथा सुनाई। इसके बाद शिव स्तुति का पाठ किया गया। यजमान रहे डाॅ. अनिल सरदाना, शालू सरदाना, शिवम सरदाना, अंशुल अरोड़ा ने भोले बाबा का दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से रुद्राभिषेक कर सुंदर फूलों से भोले बाबा का शृंगार किया। बीना सेठ ने अमृत बरसे बरसेगा भाई बरसेगा अमृत बरसेगा भजन गाया।
विज्ञापन

अनु खट्टर ने... कई जन्मों से बुला रही हूं कोई तो रिश्ता जरूर होगा, नजरों से नजरे मिला न पाई मेरी नजर का कसूर होगा... भजन गाकर सभी को भाव विभाेर कर दिया। शालू सरदाना ने... मुझे राधे-राधे कहना सिखा दे कन्हैया तेरा क्या बिगड़ेगा, मैं रसिया बन जाऊं तेरे ही गुण गाऊं... इत्यादि भजन गाकर संगत को परमात्मा से मिलाने का कार्य किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान अशोक मदान, सुशील मदान, शशिकांत शर्मा, रजनी शर्मा, तरसेम गुप्ता, वेद दुआ, मुरारी बत्रा, सोमांश बत्रा, रिचा बत्रा, चांद बवेजा, अर्चना टक्कर, सरोज शर्मा, ऊषा बत्रा, पवन धमीजा, रविंद्र तनेजा, सतीश शर्मा और श्याम धमीजा आदि ने बढ़ चढ़कर भाग लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें