नीलोखेड़ी। महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारी की ओर से अरजाहेड़ी गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ब्रह्माकुमारी संगीता बहन ने झंडा फहराया। उन्होंने कहा कि शिव परमात्मा इस धरती पर अवतरित होकर पुन: कलियुग को सतयुग बना रहे हैं। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद भी बांटा गया। माताओं, बहनों ने नाच गाकर शिव रात्रि कार्यक्रम मनाया। इस मौके पर पूर्व सरपंच दिला राम, राम कुमार, महिंद्र बाकीपुर, हेमन्त मेहता, सुधीर दीवान, लाजपत, अमित गोयल, सुमन, बिमला, सुदेश मौजूद रही। संवाद