- दयाल सिंह कॉलेज में हुई प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। दयाल सिंह कॉलेज में कैमिस्ट्री एसोसिएशन एवं युवा रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें कॉलेज की 13 टीमों में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शिवा और स्वराज प्रथम, रिया द्वितीय और रिया बीएससी तृतीय रही। प्राचार्य डॉ. आशिमा गक्खड़ ने कहा कि आज पीपीटी का प्रयोग शिक्षा और जानकारी देने के लिए स्कूलों, कॉलेजों और कार्यालयों में किया जाता है। आज शिक्षा और तकनीकी बहुत तेजी से प्रगति कर रही है, ऐसा लगता है कि प्रत्येक वर्ष शिक्षकों क्षेत्र में कुछ नए उपकरण आ रहे हैं। आज हम में से अधिकांश को यह याद नहीं है कि हमारे द्वारा विकसित की गई नई तकनीक के कारण कक्षाएं चॉक, स्लेट और बोर्ड का उपयोग कब करती थीं।
कैमिस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि आज शिक्षक कक्षा में पावर प्वाइंट का उपयोग करना पसंद करते हैं, क्योंकि इसका उपयोग करना आसान है और इसके माध्यम से कोई भी जानकारी बहुत व्यवस्थित तरीके से दी जाती है। कक्षा में पावर प्वाइंट की बढ़ती लोकप्रियता से स्पष्ट है कि इस शिक्षण उपकरण में इसके कई फायदे हैं। जब इस तकनीक को हम सही ढंग से उपयोग करते है तो पावर प्वाइंट शिक्षक और छात्रों दोनों को लाभ पहुंचाता। मौके पर यूथ रेडक्रॉस के प्रभारी डॉ. जय कुमार, डॉ. विशाखा गुप्ता व डॉ. अमनप्रीत कौर कलसी, डॉ. कपिल गुलाटी, डॉ. मनदीप, अनिल और डॉ. शशि शर्मा मौजूद रहे।