फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शिशांक ने फेंसिंग में जीता रजत पदक

Thu, 09 Oct 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
शिशांक ने फेंसिंग में जीता रजत पदक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सीबीएसई की ओर रुद्रपुर उत्तराखंड में 30 सितंबर से 5 अक्तूबर तक आयोजित नेशनल गेम्स में शिशांक मेहला ने फेंसिंग में रजत पदक जीता।
शिशांक मेहला सेक्टर-7 स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल के कक्षा बारहवीं के छात्र हैं। वह प्रतियोगिता में अपने पूल के चार मैचों में से तीन मैच जीतकर डायरेक्ट एलिमिनेशन राउंड में पहुंचे। सेमीफाइनल में यव्वरी पुष्कर (महाराष्ट्र) को रोमांचक मुकाबले में 15–13 से हराकर रजत पदक अपने नाम किया। शिशांक के इस प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हुआ है।
विज्ञापन

विद्यालय के दो और खिलाड़ी स्वप्निल मेहला और दिव्यांश ने भी 29 सितंबर से 1 अक्तूबर तक कर्ण स्टेडियम, करनाल में आयोजित एसजीएफआई राज्य स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन किया। कांस्य पदक जीता। स्वप्निल मेहला का चयन एसजीएफआई नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ। प्रधानाचार्या शालिनी नारंग ने खिलाड़ियों और शारीरिक शिक्षा अध्यापक डॉ. वीरेंद्र सिंह को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें