फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शेरी ने टेनिस में जीता दोहरा खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शेरी शर्मा ने टेनिस में फिर उम्दा प्रदर्शन किया है। सीएलटीए चंडीगढ़ एआईटीए सुपरसीरीज में शेरी शर्मा ने एकल व युगल मुकाबले के फाइनल मैचों में जीत दर्ज की। इस दोहरे खिताब के साथ शेरी अंडर-18 आयु वर्ग में अब तक छह दोहरे खिताब जीत चुकी है। खास बात यह है कि शेरी अपने पिता जेके शर्मा से ही प्रशिक्षण ले रही है। जेके शर्मा चामुंडा टेनिस अकादमी के संचालक हैं। वह करनाल इंटरनेशनल स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है। शेरी की उपलब्धि पर करनाल के खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर की है। पिता ने बताया कि उनकी बेटी जिरकपुर, जींद, सोनीपत, करनाल में हुई चैंपियनशिप में दोहरे खिताब जीत चुकी है। शेरी का सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना है। शेरी ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने पिता एवं कोच के साथ-साथ परिवार के लोगों और साथी खिलाड़ियों को दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें