करनाल। श्री राम मंदिर सेक्टर-8 में कार्तिक मास की पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर प्रवचन करते हुए पंडित हरीश आचार्य ने कहा कि तुलसी के पास गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए और शिवजी के सम्मुख दीपदान करना चाहिए। प्रतिदिन शिवजी के सामने दीपक अर्जित करने से ब्रह्मलोक की प्राप्ति होती है। मंगलवार प्रातः हवन में महेंद्र बत्रा, सीमा बत्रा, माहिरा बत्रा और अन्य श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं। अनु खट्टर ने प्रभात फेरी आई है, इस फेरी विच रामजी आए, सीता प्यारी नाल ले आए भजन गाकर सभी को भावविभोर किया। सुशील मदान के शेरावाली मैया ने मौज कर दी, अरे गुलाबी नोटों से मेरी जेब भर दी भजन पर श्रद्धालु झूमने लगे। प्रधान रविंद्र तनेजा, रेनू, मैनी, किरण नागपाल, मुरारी बत्रा, दिलीप गांधी, नीरज कपूर व अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद