निसिंग। श्री सनातन धर्म शिव मंदिर की ओर से मंगलवार सुबह प्रभात फेरी निकाल गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। मंदिर कमेटी प्रधान लाला रोशन लाल गोयल ने बताया कि प्रभात फेरी शहर के हर गली व वार्ड में निकाली जा रही है। मंगलवार को मां झंडेवाली सेवा समिति के एमडी राजू बत्तरा के निवास स्थान पर श्रद्धालुओं ने पहुंच कीर्तन किया। कलाकार डाॅ. राधे श्याम गुप्ता ने भगवान भोले बाबा, भगवान श्री कृष्ण व माता के भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उप प्रधान गणेश गोयल, रिंकू वर्मा, दिनेश गोयल, राजू अत्री व अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद