फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 12वीं में प्रथम शीतल मिली 70 हजार की नकद राशि

विज्ञापन
12वीं में प्रथम शीतल मिली 70 हजार की नकद राशि - फोटो : 12वीं में प्रथम शीतल मिली 70 हजार की नकद राशि
विज्ञापन
करनाल। संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल में मंगलवार को संत निक्का सिंह संस्था समिति की ओर से स्कूल संस्थापक संत अमरीक देव जी उर्फ बाउ जी के सुपुत्र विनीत चावला की बरसी पर कीर्तन व श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इसके साथ ही 12वीं बोर्ड परीक्षा में जिला स्तर पर प्रथम शीतल को व स्कूल में गायत्री और कविता को द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया। इसमें प्रथम विजेता को 70 हजार, द्वितीय को 60 हजार और तृतीय विजेता को 50 हजार रुपये धनराशि दी गई। वहीं जरीफा फार्म स्थित विद्यालय की छात्रा नैंसी ने प्रथम, वातिका द्वितीय और जश्नप्रीत तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन महंत बाबा राम सिंह जी महाराज और संत जोध सिंह जी महाराज के तत्वावधान में किया गया। मौके पर स्कूल प्रबंधक राजेश गुप्ता, प्रधानाचार्या कविता अरोड़ा, चंचल, मंजू यादव, सीए राजेंद्र और कुलदीप सिंह कालड़ा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें