फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ईश्वरीय मर्यादाओं के पालन पर डाला प्रकाश

Mon, 06 Oct 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
शिविर में उपस्थित बीके सुमन बहन व ब्रह्मावत्स। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
मतलौडा। थिराना गांव स्थित ज्ञान मानसरोवर में दो दिवसीय आध्यात्मिक शिविर का रविवार को समापन हुआ। शिविर में नरेला से लगभग 100 ब्रह्मावत्सों ने भाग लेकर राजयोग साधना व आत्मिक अनुभव प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ज्ञान मानसरोवर के निदेशक बीके भारत भूषण रहे। मंच संचालन बीके सुमन बहन ने किया। बीके भारत भूषण ने जीवन में सकारात्मक सोच, आत्म-सशक्तिकरण और ईश्वरीय मर्यादाओं के पालन पर प्रकाश डाला। वहीं सर्किल इंचार्ज राजयोगिनी बीके सरला दीदी ने कहा कि परमपिता परमात्मा शिव का सच्चा परिचय और उनसे योग ही आत्मा को शक्तिशाली बनाता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें