आर्य समाज सेक्टर-12 में मासिक बृहद यज्ञ में प्रवचन सुनते हुए। संवाद
पानीपत। सेक्टर-12 आर्य समाज के तत्वावधान में रविवार को मासिक बृहद यज्ञ किया गया। अध्यक्षता प्रधान आर्य सुरेश मलिक ने की। यज्ञ के ब्रह्मा आर्य समाज से पुरोहित डॉ. मनुदेव आर्य और यज्ञ के यजमान भगवान सिंगला रहे। आर्य समाज हुडा के सचिव केएल छौक्कर ने बताया कि सुबह आठ बजे वेदमंत्रों से यज्ञ को आरंभ किया जिसमें श्रद्धालुओं ने पूर्ण मनोयोग से सम्मिलित होकर यज्ञ में आहुति डाली और पुण्य अर्जित किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा, ऑडिटर राजकुमार त्यागी, उपप्रधान चंद्रपाल आर्य, सहसचिव निशांत प्रकाश आर्य, मीडिया प्रमुख कंवल सहारण, महिला प्रधान प्रीति त्यागी, सुमित्रा, कुसुम लता व दीपा त्यागी उपस्थित रही। संवाद