फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्ाताब्दी के अागे आ गई मालगाड़ी, ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर 300 मीटर पहले राेकी श्ाताब्दी

Sun, 08 Nov 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे लाइन के कांटे में खराबी आने से शनिवार को कालका शताब्दी व मालगाड़ी एक ही ट्रैक पर आमने सामने आ गई। शताब्दी के चालक ने गाड़ी को गलत ट्रैक पर जाता देख इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोका। गनीमत रही कि सिगनल न होने से मालगाड़ी आउटर पर खड़ी हुई थी। शताब्दी के रुकने तक दोनों गाड़ियों के बीच महज 300 सौ मीटर का ही फासला रहा। दो गाड़ियों के एक ट्रैक पर होने की सूचना से रेलवे कर्मियों के साथ-साथ यात्रियों में भी हड़कंप मच गया। आनन फानन में रेलवे के अधिकारी व कर्मी मौके पर पहुंचे। डरे हुए यात्री भी गाड़ी ने उतरकर एक-दूसरे की कुशलता पूछते रहे। कांटे की मरम्मत करने के बाद करीब पौने घंटे बाद शताब्दी को दिल्ली की ओर रवाना किया गया। वहीं, रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

शनिवार को कालका से दिल्ली की ओर जाने वाली कालका शताब्दी ट्रेन दोपहर एक बजकर 57 मिनट पर करनाल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची तथा 1 बजकर 59 मिनट पर दिल्ली की ओर रवाना हुई। लेकिन रेलवे लाइन के इलेक्ट्रानिक कांटे में खराबी होने के चलते दिल्ली से अंबाला की ओर जाने वाले अप ट्रैक पर चली गई। ट्रेन को गलत ट्रैक पर जाता देख शताब्दी के चालक मनजीत सिंह ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। शताब्दी के रुकने तक दोनों गाड़ियों के बीच महज तीन सौ गज का ही फासला रहा। गनीमत यह रही कि सिगनल न होने की वजह से मालगाड़ी आउटर पर खड़ी हुई थी। दो गाड़ियों के एक ट्रैक पर आमने सामने होने की सूचना से रेलवे कर्मियों में हड़कंप मच गया। मौके का मुआयना करने पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने शताब्दी गाड़ी को पीछे करके कांटे को ठीक करके पौने घंटे बाद 2:45 बजे गाड़ी को दिल्ली की ओर रवाना किया गया। 
शताब्दी का करनाल में स्टॉप होने से बड़ा हादसा टला कालका शताब्दी का करनाल में स्टॉप होने से एक बड़ा हादसा टल गया। यदि शताब्दी का करनाल स्टेशन पर स्टॉप न होता तो इस हादसे से बचने का कोई भी उपाय नहीं था। 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से चलने वाली शताब्दी ट्रेन को रुकने के लिए कम से कम पांच सौ मीटर का फासला और एक मिनट का समय होना जरूरी है। 
विज्ञापन

रेलवे लाइनों पर चल रहा ऑयलिंग वर्क रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रेलवे लाइनों पर ऑयलिंग का काम भी चल रहा है। कर्मियों द्वारा सुबह ही उस कांटे की ऑयलिंग भी की गई है। लेकिन उस समय तक सब कुछ ठीक था। लेकिन दोपहर बाद कांटे में खराबी आने से कांटे ने कार्य नहीं किया। हालांकि कांटा बदलने का सारा काम कंप्यूटर तकनीक पर आधारित होने के बाद कांटे न बदलने जाने का सिगनल स्टेशन मास्टर को नहीं मिला।  


कांटे में खराबी आने के कारण की जांच की जा रही है। विभाग के उच्च अधिकारियों को भी मामले से अवगत करा दिया गया है। जांच के दौरान जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -वीरेंद्र ठाकुर, स्टेशन अधीक्षक, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें