फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रुपयों के लेनदेन में चले धारदार हथियार, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सदर थानाक्षेत्र में पैसों के लेनदेन के चलते दो गुटों में धारदार हथियार चले। इसमें एक गुट के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपियों पर लूटपाट का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

हांसी रोड गली नंबर-दो निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 अगस्त को वह हकीकत नगर अपनी दुकान पर था। दुकान पर काम करने वाले शाहरुख का अरविंद नाम के लड़के के साथ पैसों के लेनदेन का विवाद चल रहा था। शाहरुख ने अरविंद को फोन किया और कहा कि वह आधे घंटे में पैसे लेकर आ रहा है। इसके बाद अरविंद के साथ दुकान पर आए करीब दस-बारह युवकों ने सरिए, डंडे, गंडासी से शाहरुख पर वार कर दिया और बीच-बचाव के लिए पहुंची शाहरुख की पत्नी की भी डंडों से बुरी तरह पीटा। आरोपी उसकी पत्नी से सोने की बाली और चेन तोड़कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें