प्रॉपर्टी की दुकान पर बैठे हुए युवकों पर किया चाकू से वार
दो युवकों को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए कराया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। आनंद विहार कॉलोनी में सोमवार को पैसों के लेनदेन के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के कुछ युवकों ने प्रॉपर्टी की दुकान में बैठे दो युवकों से चाकू से वार कर घायल कर दिया। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दो आरोपी को हिरासत में लिया है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
आनंद विहार कॉलोनी निवासी सतेंद्र राणा ने बताया कि उसकी गली नंबर-तीन में प्रॉपर्टी की दुकान है। सोमवार दोपहर को दुकान पर उसका भतीजा गौरव, संग्राम सिंह और कुछ दोस्त बैठे हुए थे। इसी दौरान कार में सवार दस-बारह युवक पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने चाकुओं से युवकों पर वार कर घायल कर दिया। भतीजा गौरव और उसका दोस्त संग्राम लहूलुहान हातल में दुकान में पड़े रहे, जबकि दो युवकों के मामूली चोट आई।
मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। घायल दोनों युवकों को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। चाचा के बयान के चाचा का आरोप है कि आरोपी युवक गल्ले से पांच हजार रुपये भी ले गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी।
दोनों पक्षों के बीच लेनदेन का मामला है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। - जमशेर सिंह, एसएचओ