फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बेटे के जन्मदिन पर मां ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- सुबह से चल रही थी जन्मदिन की तैयारी, पति के आने का था इंतजार
विज्ञापन


- महिला के परिजनों के आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सेक्टर-32 में छह वर्ष के बेटे के जन्मदिन पर मां ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह से ही बेटे की जन्मदिन की तैयारी चल रही थी। पति के रोहतक से आने का इंतजार था, लेकिन होनी को कुछ ही और ही मंजूर था। बेटा जब मां के कमरे में पहुंचा तो उन्हें पंखे से लटका देखकर रोने लगा। आत्महत्या की वजह का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि महिला के परिजनों के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मामला सोमवार की शाम करीब 5:00 बजे का है। सेक्टर-32 निवासी सुमित रोहतक स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत है। करनाल में 32 वर्षीय पत्नी भावना अपने छह साल के बेटे के साथ रही थी। पुलिस की पूछताछ में पड़ोसियों ने बताया कि घर में बेटे का जन्मदिन था। सुबह ही भावना तैयारियों में लगी थी। पति के आने का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भावना के बेटे के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी मकान में पहुंचे, जहां भावना का शव फंदे से लटका मिला। पड़ोसियों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पति को सूचना दी। पुलिस के अनुसार भावना के पति से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है महिला के परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें