करनाल। पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के उपलक्ष्य में स्लोगन लेखन, पोस्टर मेकिंग और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. करमजीत कौर ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान और इस दिवस की महत्ता पर अपने विचार साझा किए। छात्राओं ने लैंगिक समानता, कार्यस्थल समानता, महिलाओं के खिलाफ हिंसा व उत्पीड़न, बाल विवाह और दहेज प्रथा विषय पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एनएसएस निर्णायक मंडल में डॉ. अनिल गर्ग, डॉ. रश्मि तुली, डॉ. कंवर भान, नीलम रानी, डॉ. किरण दलाल और डॉ. परवीन वत्स शामिल रहे। विजेताओं को सम्मानित किया। संवाद