तरावड़ी। मनोकामना सिद्ध श्री वृंदावन धाम गोशाला सांभली में गोपाष्टमी के अवसर पर आयोजित हवन में आहुतियां दी गई और भजन-कीर्तन किया गया। वातावरण जय गोमाता के जयकारों से गूंज उठा। सभी अतिथियों ने गाय की पूजा कर आरती की। गोसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग ने कहा कि प्रदेश में गोभक्त सरकार के नेतृत्व में गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए अभूतपूर्व कदम उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी की संवेदनशील सोच और समर्पण का ही परिणाम है कि इस वर्ष गोशालाओं के लिए 595 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक बजट दिया गया है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि कविंद्र राणा, विधायक भगवानदास कबीरपंथी और पंकज गोयल ने भी विचार रखे। संवाद