करनाल। वीरवार को भी एक्सप्रेस से लेकर पैसेंजर ट्रेनें तक घंटों देरी से करनाल स्टेशन पहुंचीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
समय पर स्टेशन पहुंच चुके यात्री गर्मी और उमस में प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार करते नजर आए। कुछ यात्री अपने छोटे बच्चों के साथ परेशान दिखे तो कुछ बुजुर्ग यात्रियों को बैठने तक की जगह नहीं मिली। सबसे ज्यादा देरी मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में देखने को मिली जो निर्धारित समय से 03 घंटे 35 मिनट की देरी से सुबह 09:39 बजे करनाल पहुंची। वहीं, शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 02 घंटे 20 मिनट की देरी से सुबह 10:34 बजे आई।
नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र लोकल भी 01 घंटे 15 मिनट की देरी से दोपहर 12:00 बजे पहुंची। इसके अलावा गीता जयंती एक्सप्रेस 44 मिनट, पश्चिम एक्सप्रेस 45 मिनट देरी से आई। ब्यूरो