फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जुंडला में बिछेगी सीवरेज और पेयजल लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
- महाग्राम योजना के तहत हुआ सर्वे, गंदगी से मिलेगी निजात, दो नए ट्यूबवेल लगेंगे
विज्ञापन




अमर उजाला इंपैक्ट (18 और 28 जून की न्यूज पीडीएफ भी लगाएं, कटिंग ई-मेल भी की गई है।)



संवाद न्यूज एजेंसी

जुंडला। चिड़ाव खंड के जुंडला गांव में सीवरेज और पेयजल लाइन बिछाई जाएगी। महाग्राम योजना के तहत यह कार्य होगा। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से योजना के तहत गांव का सर्वे करवाया गया है। योजना में पूरे गांव में सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी, साथ ही गंदे पानी को ट्रीट कर उसे ड्रेन में छोड़ा जाएगा। इसके अलावा गांव में 24 घंटे स्वच्छ पीने के पानी की व्यवस्था के लिए दो नए ट्यूबवेल भी लगवाए जाएंगे, जिनसे लोगों को शुद्ध पीने का पानी मिलेगा।

अमर उजाला ने जून माह में गांवों में जोहड़ों के ओवरफ्लो होने और महाग्राम योजना में शामिल गांवों में भी कार्य शुरू न होने के मामले को उजागर किया था। इस पर संज्ञान लेते हुए जनस्वास्थ्य विभाग ने कार्यों की योजना बनाई है। अधिकारियों के अनुसार, सीवरेज लाइन बिछाने की डीपीआर तैयार की जा रही है। फिर इसका एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा जाएगा। जैसे ही वहां से मंजूरी मिलती है इस पर कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन




जोहड़ में अटी गंदगी

सरपंच प्रतिनिधि सतीश नरवाल ने बताया कि सीवरेज और वाटर पाइपलाइन बिछने से गांव के लोगों को काफी राहत मिलेगी। खुले में फैल रही गंदगी से लोगों को निजात मिलेगी। दूसरी ओर जुंडला स्थित 26 एकड़ में फैले जोहड़ में जलकुंभी पूरी तरह से अटी है। आस पास के क्षेत्र में जोहड़ के कारण बदबू फैल रही है। घरों में कई बार सांप और अन्य जहरीले कीड़े निकल आते हैं। वर्षों पुराना यह जोहड़ पूरी तरह से दूषित हो चुका है।
विज्ञापन




शीघ्र शुरू कराएंगे कार्य

जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले ही जुंडला गांव में महाग्राम योजना के तहत सर्वे करवाया गया था। उसके बाद विभाग की ओर से इसकी डीपीआर तैयार कर मुख्यालय भेजी जाएगी। जैसे ही वहां से मंजूरी मिलती है इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। योजना के तहत पूरे गांव में पीने के पानी व गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें