फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सुपर स्टोर पर सातवीं बार चोरी, लाखों का माल ले उड़े चोर

विज्ञापन
नीलोखेड़ी मौके का मुआयना करते हुए पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नीलोखेड़ी। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जुनेजा सुपर स्टोर में बुधवार को फिर चोरी हो गई। दुकान में सातवीं वार चोरी की वारदात हुई है। पुलिस के अनुसार चोर दुकान के पीछे से दीवार फांदकर घुसे। स्टोर के ताले तोड़कर लाखों रुपये के ड्राई फ्रूट, महंगी सिगरेट के डिब्बे, सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर उठा ले गए।

दुकान मालिक लक्की जुनेजा ने बताया कि मंगलवार रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह जब शटर खोला तो पीछे स्थित स्टोर के ताले टूटे मिले। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और कीमती माल गायब था। लक्की जुनेजा के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में उनकी दुकान में यह सातवीं चोरी है। इससे पहले छह बार लाखों रुपये का सामान चोरी हो चुका है लेकिन आज तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। हर बार चोर सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी साथ ले जाते हैं, जिससे जांच प्रभावित होती है।
विज्ञापन

थाना बुटाना प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन


-

गश्त बढ़नी चाहिए ताकि सुरक्षा का भरोसा बना रहे
व्यापार मंडल के प्रधान कपिल महिंद्रु ने कहा कि क्षेत्र में लगातार दुकानों और घरों में चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए। साथ ही से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए, ताकि व्यापारियों में सुरक्षा का भरोसा कायम हो सके। लगातार हो रहीं वारदात से इंडस्ट्रियल एरिया के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें