फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सात वर्षीय बच्ची फंदे से लटकी मिली, घटना से पहले देख रही थी मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तरावड़ी। क्षेत्र के वार्ड नौ निवासी एक सात वर्षीय बच्ची ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्ची ने कमरे की खूंटी से चुनरी बांधकर यह कदम उठाया। अभी तक बच्ची के फंदे पर लटकने के कारणों का पता नहीं लग सका है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वार्ड नौ निवासी प्रदीप जागरण और धार्मिक कार्यक्रमों में भजन गाते हैं। शनिवार को उनकी सात वर्षीय बेटी नैंसी और पत्नी घर पर थी। शाम करीब चार बजे नैंसी ने कमरे में खूंटी से लटक कर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि वह कमरे में बैठकर मोबाइल चला रही थी मगर कुछ देर बाद वह खूंटी से लटकी मिली। उन्होंने शव को नीचे उतर कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। हालांकि अभी तक बच्ची के आत्महत्या करने का कारण पता नहीं लग सका है।

सरायअकिल कस्बे में सुजीत कुमार की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें