कुंजपुरा। गांव कुंजपुरा से सात वर्ष का बच्चा शिवाय देर शाम लापता हो गया। बच्चे के ताऊ पुरुषोत्तम ने बताया कि उनके पिता मयंक रोजाना की तरह उन्हें जिम्नास्टिक अकादमी में अभ्यास के लिए लेकर आए थे। वह शिवाय को छोड़कर गांव में अपनी जमीन देखने चले गए वापस आए तो बच्चा लापता मिला। पुरुषोत्तम ने बताया कि उन्हें बच्चे की गुमशुदगी की सूचना कुंजपुरा थाने में और डायल 112 को दे दी है। शिवाय ने लाल रंग की टी-शर्ट व नीले कलर की जिंस पेंट पहनी है। उन्होंने गुहार लगाई है कि जिस किसी को भी यह बच्चा कहीं भी नजर आए तो 9034886245 नंबर पर जरूर संपर्क करें। उन्होंने बताया कि शिवाय मानसिक रूप से बीमार भी है। उसके पिता मयंक सेक्टर-13 में रहते हैं। संवाद