फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सात ट्रेनें अंबाला पहुंचीं, दो अमृतसर तक गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल।
उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश का असर उत्तर रेलवे के यातायात पर जारी है। हालांकि रद्द ट्रेनों को बहाल कर दिया गया है लेकिन अब तक कोई भी जम्मू तवी तक नहीं जा रही है। शुक्रवार को भी दिल्ली से अमृतसर के रास्ते जम्मू तक जाने वाली सात ट्रेनें अंबाला तक ही चलाई गईं। केवल दो ट्रेनें अमृतसर तक गईं। इनके अलावा तीन ट्रेनों का रूट तक डायवर्ट किया गया। यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
शुक्रवार को ट्रेन नंबर 12919-20 मालवा एक्सप्रेस अंबाला तक गई। इसे अंबाला कैंट से लेकर कटरा तक रद्द किया गया। इसी तरह ट्रेन नंबर 20433-34 जम्मू मेल का भी परिचालन हुआ। इसे भी अंबाला तक भेजा गया। इसके आगे कटरा रूट पर इसे रद्द रखा गया। ट्रेन नंबर 18309 जम्मू तवी भी अमृतसर तक गई। इसके आगे इसे जम्मू तवी तक रद्द किया गया। ट्रेन नंबर 11077-78 झेलम को भी जम्मू तवी की बजाए सिर्फ अंबाला कैंट तक भेजा गया।
विज्ञापन

संभलपुर एक्सप्रेस भी जम्मू तवी की बजाए अमृतसर से शुरू हुई। जबकि ट्रेन नंबर 14217-18 ऊंचाहार एक्सप्रेस को अलीगढ़ से अंबाला तक डायवर्ट किया गया। ट्रेन नंबर 12311 नेताजी एक्सप्रेस का भी रूट साहिबाबाद से सब्जी मंडी तक डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन

ये ट्रेनें देरी से आईं
अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 7 घंटे की देरी से रात को 10:22 बजे करनाल पहुंची। आम्रपाली एक्सप्रेस भी 5 घंटे की देरी से आई। नई दिल्ली से कुरुक्षेत्र जाने वाली लोकल सवा घंटे की देरी से 11:44 बजे पहुंची। कुरुक्षेत्र खजुराहो भी पौने घंटे की देरी से 11:39 बजे और पश्चिम एक्सप्रेस पौन घंटे की देरी से 1:32 बजे आई। फाजिल्का और सचखंड एक्सप्रेस भी पौने पौने घंटे की देरी से आवागमन कर पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें